उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में आज पीएम नरेंद्र मोदी से मिले हैं। इस दौरान सीएम ने मोदी को सुरकंडा देवी मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया। धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड आने और चारधाम यात्रा का न्योता दिया।
प्रधानमंत्री कार्यालय से सीएम धामी को खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच देश में तेल और गैस आपूर्ति की स्थिति और इमरजेंसी के हालात से निपटने की रणनीति के लिए बुलाया गया था। इसी के तहत आज दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से सीएम पुष्कर सिंह धामी मिले।
सूत्रों की मानें तो धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर आगामी चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम आने का निमंत्रण भी दिया। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंच सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 4 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वह दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि, पीएमओ की ओर से अभी अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री सहारनपुर से इस हाईवे का उद्घाटन करने के बाद उस पर यात्रा भी कर सकते हैं और देहरादून के चंद्रबनी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने की भी संभावना है। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पूरी तरह तैयार है और इसे अप्रैल के पहले हफ्ते में जनता को समर्पित किया जा सकता है।
बदरीनाथ धाम में व्यवस्था और पवित्रता बनाए रखने के लिए नए नियम लागू—धार्मिक आयोजनों के …
उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज कीं, बढ़ती भीड़ के बीच …