उत्तराखंड शासन ने शनिवार यानी आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर मनाने का निर्णय लिया है।
उत्तराखंड में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार यानी आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशभर में लोगों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।
दरअसल, वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) नई दिल्ली द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। यह पहल प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए है। अभियान के अंतर्गत सभी से एक घंटे तक गैर-जरूरी विद्युत उपकरण बंद रखने का अनुरोध किया गया है।
बदरीनाथ धाम में व्यवस्था और पवित्रता बनाए रखने के लिए नए नियम लागू—धार्मिक आयोजनों के …
उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज कीं, बढ़ती भीड़ के बीच …